फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Sakshi Maharaj said on Ramcharitmanas controversy that SP will become history in 2024

रामचरितमानस विवादः साक्षी महाराज बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है

Thu, 23 Feb 2023 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 02:17 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को सांसद साक्षी महाराज आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने रामचरितमानस विवाद पर सपा को निशाने पर लिया। कहा कि 2024 में सपा इतिहास बन जाएगी। 

 

विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj said on Ramcharitmanas controversy that SP will become history in 2024
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे सासंद साक्षी महाराज ने सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2024 में सपा इतिहास बन जाएगी। उन्होंने रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी  टिप्पणी की। 

विज्ञापन


बरहन रोड स्थित रसूलपुर गांव में बने वैद्य भूप सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज परिसर 101 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही 108 शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजाकर हवन में आहुति दी। 

विज्ञापन

सपा को निशाने पर लिया

इस मौके पर साक्षी महाराज ने कहा कि रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर सपा को निशाने पर लिया। कहा कि रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग मौजूद रहे

कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की जनता और रामभक्त सपा को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर देंगे। इस दौरान वैद्य सुखवीर सिंह, पीतांबर सिंह लोधी, मनुआ त्यागी, लज्जाराम, वीरेंद्र जैन, मनीष, विक्रम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed