फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Naveen Jain wrote to Union Civil Aviation Minister K. Rammohan Naidu, requesting him to resume the suspended flights and increase air services.

Agra News: बंद की गई उड़ानें और विमान सेवाएं बढ़ाने की केंद्रीय मंत्री से मांग, सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को लिखा पत्र

Wed, 24 Jun 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jain wrote to Union Civil Aviation Minister K. Rammohan Naidu, requesting him to resume the suspended flights and increase air services.
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से आगरा-हैदराबाद उड़ान फिर शुरू करने, खजुराहो-आगरा विमान सेवा शुरू करने और खेरिया एयरपोर्ट से अन्य विमान सेवाओं को विस्तार देने की मांग की है।
विज्ञापन


सांसद नवीन जैन ने कहा कि आगरा ताजमहल सहित अनेक ऐतिहासिक धरोहरों का नगर है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक और व्यापारी आते हैं। यह जैन तीर्थंकर प्रभु नेमिनाथ की जन्मस्थली है और बटेश्वर धाम समेत कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। फिरोजाबाद की सुहाग नगरी और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक नगर हैं। आगरा से बहुत सीमित संख्या में उड़ानें संचालित होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। पत्र में उन्होंने कहा कि पहले आगरा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद के लिए उड़ानें थीं, लेकिन अब अहमदाबाद, जयपुर और भोपाल की सेवाएं बंद हो चुकी हैं। वहीं, हैदराबाद की उड़ान को भी जेवर हवाई अड्डे पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुजरात से व्यापारिक संबंध मजबूत करने के लिए अहमदाबाद की उड़ान और आगरा-खजुराहो के बीच सीधी हवाई सेवा तुरंत शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed