{"_id":"67a98274412fd9c65b09f6e6","slug":"mp-kangana-ranaut-troubles-may-increase-again-did-not-appear-in-court-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर; थाने से मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर; थाने से मांगी आख्या
Mon, 10 Feb 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:07 AM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वे कोर्ट में पेश नहीं हुईं। किसान आंदोलन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान को लेकर दायर की गई याचिका में कोर्ट ने उन्हें पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रद्रोह वाद में स्पेशल जज एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। तीन नोटिस भेजने के बाद भी सांसद कंगना रनौत या उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता नहीं आया। वादी व अन्य गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अदालत ने बयानों की जांच कर थाने से आख्या मांगी है।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने कोर्ट में धारा 200 सीआरपीसी के तहत अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए थे।
अधिवक्ता ने वाद पत्र में लिखा है कि वह देश के किसानों के प्रति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा भाव एवं सम्मान रखते हैं। 26 अगस्त 2024 को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी की। इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाया था।