फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Hema Malini gave information about development works on completion of 8 years of the Modi government at Center

Mathura: मथुरा में बोलीं सांसद हेमा मालिनी- 'जो काम 60 साल में नहीं हुआ, मोदी ने 8 साल में कर दिखाया'

Sat, 04 Jun 2022 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि 'जो काम 60 साल में नहीं हुआ, मोदी ने 8 साल में कर दिखाया है।'

विज्ञापन
MP Hema Malini gave information about development works on completion of 8 years of the Modi government at Center
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा में केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद हेमा मालिनी ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यूपी में योगी के सहयोग से मोदी सरकार ने 8 वर्ष में वह कर दिखाया है जो पिछले 60 वर्षों में सरकारें नहीं कर पाईं। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दिशा में विशेष प्रयास हो रहे हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में ब्रज का पुरातन धार्मिक स्वरूप प्रस्तुत करने एवं द्वापर काल में श्रीकृष्ण लीला का जीवंत चित्रण करने की दिशा में ब्रजतीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के माध्यम से धार्मिक कुंडों का जीर्णोद्धार, पड़ाव स्थलों का जीर्णोद्धार, साथ ही मथुरा-वृंदावन में मंदिर बांकेबिहारी द्वारिकाधीश, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 
विज्ञापन

गिनाईं उपलब्धियां 

उन्होंने बताया कि 222 गांवों में 293 सड़कों का निर्माण, पेयजल के लिए 1.46 करोड़, आदर्श ग्राम रावल के अलावा अड़ींग, खायरा, टैटीगांव व बाजना में आरो प्लांट स्थापित किए गए। 240 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल वितरित की गई हैं। क्षेत्र में 142.50 लाख की लागत से विकास कार्य, नमामि गंगे योजना में यमुना के शुद्धि के लिए 460 करोड़ की लागत से सीवरेज परियोजना के नवीनीकरण और पुनर्वास कार्य को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौैजूद 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिल चौधरी, महिपाल सिंह, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, जर्नादन शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मलय राठौर मौजूद रहे। 
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed