फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP handed over the keys to the characters of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रों को सांसद ने सौंपी चाबियां

Wed, 01 Sep 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
MP handed over the keys to the characters of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural
रफ़रोजाबाद ! विकास भवन में आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिला को चाबी देते सा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रों को विकास भवन सभागार में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने चाबी वितरित की। चाबी प्रधान करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पात्रों को ऑनलाइन संबोधित किया। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की मंशा प्रत्येक गरीब को आवास मुहैया कराना है। विकास भवन में साठ पात्रों और सभी ब्लॉकों में सौ-सौ लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गई।
विज्ञापन

विकास भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों की खुशियां साझा की। उन्होंने कहा कि झोंपड़ी में रहने वालों के खुद के आवास बन गए हैं। प्रदेश में पांच लाख 51 हजार पात्रों को आवास मुहैया कराए गए हैं। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने विकास भवन प्रांगण में पात्रों को चाबी सौंपकर कहा कि अपना घर बनने से गरीबों को राहत मिलेगी। सीडीओ चर्चित गौड़ ने आवासों की वीडियो लाभार्थियों को दिखाई। इस दौरान पीडी राजेश कुरील सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, ब्लॉक एका में लाभार्थियों को आवास की चाबी ब्लॉक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत ने प्रदान की। भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, सूर्या कुमारी, निशू जैन भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दूरबीन सिंह शामिल रहे। वहीं फिरोजाबाद ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक जसराना में ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने पात्रों को आवास की चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बीडीओ रजत कुशवाहा, सचिव सुनील कुमार, सचिव अरुण कुमार, गौरव कुमार, ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed