फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Dimple Yadav tweet on sanjali murder case of agra

संजलि हत्याकांड को डिंपल यादव ने बताया बेहद दर्दनाक और शर्मनाक, किया भावुक ट्वीट

Thu, 20 Dec 2018 06:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
MP Dimple Yadav tweet on sanjali murder case of agra
सांसद डिंपल यादव ने घटना को बताया बेहद दर्दनाक
आगरा के गांव लालऊ में छात्रा संजलि के साथ हुई वारदात ने सबका दिल झकझोर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने संजलि हत्याकांड को बेहद दर्दनाक और शर्मनाक बताया है।  
विज्ञापन


डिंपल यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'आगरा की संजलि की जान बचाई न जा सकी। आज प्रदेश के हर माता-पिता की यही मांग है कि उसको जलाकर मारने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा न जाये, न ही कोई राजनीतिक बहाना बनाया जाये।
विज्ञापन





उन्होंने आगे लिखा 'बेहद दर्दनाक, दुखद, शर्मनाक, निंदनीय। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इससे पहले अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

 

दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

बता दें कि हाईस्कूल की छात्रा संजलि मौत से जंग हार गई। गुरुवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संजलि ने दम तोड़ दिया। संजलि के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही हुआ है। उसका शव देर रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी। वो गांव से नौ किमी दूर नौमील गांव स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था।  

दिल झकझोर देने वाली घटना के बाद शहर से लेकर गांव तक उबाल है। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में तमाम संगठनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं राज्य महिला आयोग की टीम भी गांव लालऊ पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed