{"_id":"602525121ee6e424186d6768","slug":"moving-truck-catches-fire-on-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोयला से भरे ट्रक में लगी आग, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोयला से भरे ट्रक में लगी आग, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Thu, 11 Feb 2021 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 73 पर गुरुवार की सुबह गांधीधाम से रायबरेली जा रहे कोयला से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक में लपटें निकलने लगीं। चालक एवं हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसा फिरोजाबाद जिले के कठफोरी के नजदीक हुई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोयला से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से धुआं को निकलता देख वाहन चालकों ने ट्रक चालक को बताया। ट्रक रोकने के बाद चालक-हेल्पर दोनों कूद गए। सूचना पर यूपीडा ((उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम के साथ सिरसागंज, शिकोहाबाद से दमकल विभाग की दो फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि ट्रक पर चालक राजस्थान के जयपुर थाना दूदू के धांधौली निवासी प्रधान बाना एवं हेल्पर राजस्थान के टोंक के थाना पचेवर के माधोनगर निवासी गजराज सिंह थे। आग बुझाने के बाद ट्रक को किनारे खड़ा करवा दिया है। ट्रक के टायर पूरी तरह से जल गए थे।
विज्ञापन