{"_id":"6415f90e1d7f928bc40a51ea","slug":"moving-scorpio-suddenly-burst-into-flames-on-highway-in-agra-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, धू-धू कर जल गई, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, धू-धू कर जल गई, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 18 Mar 2023 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:17 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर अचानक चलती कार आग गोला बन गई। वह धू-धू कर जलने लगी। चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना से वह दहशत में आ गया और गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
धू-धूकर जल गई स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो अचानक धू-धूकर जलने लगी। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई थी।
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बुढि़या के ताल के पास की है। यहां चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। शनिवार रात 10 बजे आगरा की तरफ से टूंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, चालक गाड़ी की रोड पर खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बुढि़या के ताल के पास की है। यहां चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। शनिवार रात 10 बजे आगरा की तरफ से टूंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, चालक गाड़ी की रोड पर खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
चालक गाड़ी छोड़कर फरार
राहगीरों की सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया स्कॉर्पियो नंबर यूपी 80 जीडी 9574 है जो नगला महादेव के सत्य प्रकाश के नाम परिवहन विभाग में रजिस्टर है। चालक भाग गया है। गाड़ी मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन