फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moving car on road caught fire in Agra

UP: आगरा में आग का गोला बनी कार, गाड़ी में फंस गया चालक, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो

Mon, 09 Mar 2026 04:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 04:24 PM IST
सार

आगरा में एक कार आग का गोला बन गई। कार से उठती लपटों को देख चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
moving car on road caught fire in Agra
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कमलानगर के डी-ब्लॉक में सोमवार दोपहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त चालक कार की पीछे की सीट पर बैठा था। गेट लॉक होने के चलते उसने आगे की सीट की ओर से कार से बाहर निकलकर जान बचाई। चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई। मौके पर पहंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कमलानगर निवासी कृष्णा पचौरी ने बताया कि वह सोमवार दोपहर तीन बजे डी-ब्लॉक में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर परिचित का इंतजार कर रहे थे। वह कार की पिछली सीट पर रखे जरूरी कागज निकालने के लिए बैठे। कार में चाइल्ड लॉक लगा होने के कारण पीछे के दाेनों गेट लॉक हो गए। इतने में कार में तेज धुआं निकलने लगा। वह जान बचाने के लिए आगे ड्राइवर सीट की तरफ जाने लगे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों के बीच जैसे-तैसे गेट खेलकर बाहर निकले। 
विज्ञापन


तब तक उनके बाल जल गए, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें देख दहशत में आए राहगीर
कार में आग लगने के कुछ ही मिनट बाद ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोग दहशत में आ गए। सड़क पर जाम लग गया, कोई कार के पास से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसके वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed