{"_id":"5bee872dbdec22697c0a98ff","slug":"moving-car-catches-fire-on-hathras-road-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
कार से निकलती आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले के थाना जलेसर क्षेत्र में हाथरस रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान काफी देर तक रोड बंद रहा।
कार जलेसर निवासी योगेश यादव की है। हादसे के वक्त योगेश यादव कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि घर में शादी समारोह है। इसलिए वे और परिवार के अन्य दो लोगों के साथ शुक्रवार सुबह को कार से सब्जी लेने मंडी जा रहे थे।
हाथरस रोड पर ममता डिग्री कॉलेज के पास कार में अचानक आग लग गई। योगेश और उसके साथियों ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद तुरंत फोन पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
हाथरस रोड पर आग का गोला बनी कार देख दोनों तरफ वाहन रुक गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। इसके बाद क्रेन द्वारा उसे ले जाया गया। कार में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं सका है।