{"_id":"639df2c78a2a7c684769706f","slug":"moving-car-catches-fire-on-delhi-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग
Sat, 17 Dec 2022 10:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:18 PM IST
सार
सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब आठ बजे दिल्ली हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार को रोक दिया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके तुरंत बाद पूरी कार आग का गोली बन गई। घटना से हाईवे पर एक तरफ यातायात रुक गया। आग बुझने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। आग लगने का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया गया है।
विज्ञापन
घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। कार सवार चार लोग आगरा से मथुरा जा रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र में बैनारा फैक्टरी के पास हाईवे पर चलती कार से चालक ने धुआं निकलता देखा। इस पर चालक ने कार को रोक दिया। उसमें सवार सभी लोग बाहर आ गए। जैसे चार लोगों बाहर निकले, कार धूं-धूं कर जलने लगी। हाईवे पर कार में आग लगने से यातायात थम गया।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि एक कार मथुरा की तरफ जा रही थी। अचानक कार से धुआं निकला। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। चालक ने कार को रोक दिया। इसके बाद एक-एक करके सभी लोग उतर गए। चंद सेकंड में ही कार धू-धूकर जल उठी। कार में आग लगता देखकर हाईवे पर यातायात रुक गया। टायर फटने से धमाके भी होने लगे। सूचना पर दमकल आ गई। तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन