{"_id":"6904fd65ffae94001f00cd4d","slug":"moving-bike-catches-fire-thrown-into-canal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148114-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चलती बाइक में लगी आग, नहर में फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चलती बाइक में लगी आग, नहर में फेंकी
Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुरावली में बृहस्पतिवार रात गैलानाथ पुल के पास चलती बाइक में आग लग गई। चालक ने बाइक को नहर में फेंक दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रात को एक बाइक जब नहर पुल गैलानाथ पर पहुंची, अचानक उसमें धुंआ उठने लगा, चालक ने ध्यान नहीं दिया। बाइक आगे बढी और आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ब्रेक लगा दी और उतर हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नहर में ढकेल दिया। कुछ देर बाद बाइक में लगी आग बुझ गई। आग किस कारण से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
रिश्तेदारों पर पीटने का आरोप
मैनपुरी। थानाा बेवर के गांव मोहनपुर निवासी सर्वेश कुमारी ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दी। आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को रिश्तेदार घर में घुस आए और पिटाई की। धारदार हथियार से वार कर घायल करने व कुंडल ले जाने का आरोप लगाया। केस दर्ज कराने की मांग की है।