फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mouse in food, affray

सब्जी में मरी चूहा निकला, हंगामा

Fri, 10 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 10 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर स्थित चिम्मन पूड़ी वालों के यहां मैनपुरी से आए दो युवकों ने कद्दू की सब्जी में मरा चूहा पड़े होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इनमें खाना खा रहे एक युवक की तबियत भी बिगड़ गई। उसने एसएन अस्पताल में इलाज करवाया। दुकानदार ने आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन


चिम्मनचौक पर चिम्मन पूड़ी वालों की दुकान है। मैनपुरी के हासिम अली दोस्त जावेद के साथ आगरा आए थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने यहां खाना खाया। हासिम का आरोप है कि थाली में दो सब्जियां और पूड़ी थी। कद्दू की सब्जी में मरा चूहा देखकर उन्होंने खाना बीच में छोड़ दिया। उनकी तबियत बिगड़ने लगी। दुकानदार को दिखाया तो कहासुनी हो गई। दोस्त ने उनका एसएन अस्पताल में इलाज कराया। दोपहर बाद वह थाना मंटोला पहुंचे और तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है। दुकानदार राजाबाबू ने बताया कि दोनों युवक उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। वह सुबह खाना खाकर गए थे और दोपहर बाद खाने में चूहा मिलने का आरोप लगा रहे थे। उन्हें लगता है कि इसके पीछे कोई साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed