फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother wants to sell her daughter Father complains to ASP Crime told the surprising reason

बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन

Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

एएसपी क्राइम से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पिता ने बताया कि पांच वर्ष पहले तीन बच्चों को लेकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। तब से वो उसके साथ ही रहती है। अब उसकी नजर बेटी पर है। बुधवार की रात बेटी के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले।  

विज्ञापन
Mother wants to sell her daughter Father complains to ASP Crime told the surprising reason
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक मां पर खुद की ही बेटी को बेचने का आरोप है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। व्यक्ति ने एएसपी क्राइम से बृहस्पतिवार को नाबालिग बेटी को बेचने का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को बेटी के अपहरण का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग असफल रहे। 

विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंचा पिता 

बेटी को लेकर पिता बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि पत्नी के गांव के ही नीरज कुमार से संबंध थे। इसके चलते पांच वर्ष पहले बड़ी बेटी सहित तीन बच्चों को अपने साथ लेकर प्रेमी संग चली गई थी। बेटी 12 वर्ष की हुई ही थी कि करीब आठ माह पहले पत्नी और उसके प्रेमी ने बेटी का सौदा आगरा की एक महिला से कर दिया। जो देह व्यापार कराती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पत्नी ने बीच बाजार में दिया ऐसा धोखा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; पुलिस से भी नहीं मिला सका नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने सड़क पर कर दिया था हंगामा 

बेटी को पता चला कि उसको बेचा जा रहा है तो उसने सड़क पर ही हंगामा खड़ा कर दिया था। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई तो उसी रात को बेटी की हत्या करने के लिए हजारा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने किसी तरह से बचाया था, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे थे। 

ये भी पढ़ें - तेज रफ्तार ने ली दो की जान: सड़क किनारे कर रहे थे वाहन का इंतजार, कार ने रौंदा; युवती सहित दो की मौत

आगरा पुलिस ने उसे सौंपी बेटी 

इसके बाद आगरा पुलिस ने संपर्क कर बेटी उसे सौंप दी थी। तबसे बेटी उसके साथ ही रह रही है। लेकिन बुधवार की रात करीब आठ बजे पत्नी, उसका प्रेमी व दो अन्य व्यक्ति कार से आए और बेटी का अपहरण करके ले जाने का प्रयास किया। चीख-पुकार होने पर ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी भाग गए।

ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त: एसएसपी ने रात में दबोचे पांच संदिग्ध, तलाशी में मिली बड़ी रकम; चल रही पूछताछ

प्रेमी करता था गलत काम

बेटी ने आपबीती पिता को बताई। पिता का कहना है कि बेटी को लाइसेंसी हथियार से हत्या करने की धमकी देकर गलत काम करता था। इस बात की मां से कई बार शिकायत की लेकिन वह प्रेमी का ही साथ देती थी।

ये भी पढ़ें - UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

मुकदमा किया गया दर्ज 

एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी का पिता पीड़िता को लेकर आया था। पत्नी व उसके प्रेमी पर आरोप लगाए गए हैं। मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed