फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother on army man complained about azam khan in police station in firozabad

यूपीः सैनिक की मां ने दी आजम खां के खिलाफ तहरीर

Fri, 30 Jun 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Fri, 30 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
mother on army man complained about azam khan in police station in firozabad
पुष्पा परमार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सैनिकों के विरुद्घ अशोभनीय टिप्पणी से आहत पचोखरा निवासी एक सैनिक की मां पुष्पा परमार ने पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाना पचोखरा में तहरीर दी है। सैनिक की मां का कहना है कि आजम खां ने हर भारतीय सैनिक और उसके परिजनों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


पंजाब के गुरुदासपुर में तैनात सैनिक लोकेंद्र सिंह परमार की मां पुष्पा परमार ने तहरीर में लिखा है कि एक तरफ देश की हिफाजत के लिए भारतीय सैनिक अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ देश के मोहम्मद आजम खां जैसे नेता अपने बेतुके बयानों से सैनिकों व उनके परिजनों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आजम खां की बातों ने हर भारतीय सैनिक और सैनिकों के परिजनों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन माताओं  के दिल से पूछा जाए जो अपने सीने पर पत्थर रख कर कलेजे के टुकड़ों को देश की रक्षा के लिए बार्डर पर भेजती हैं। आजम खां जैसे नेताओं को पता चलना चाहिए कि अपनी औलाद को मरने के लिए भेजने के लिए कितना बड़ा दिल चाहिए। सैनिक की मां का कहना है कि बेतुका और अशोभनीय बयान के लिए आजम खां के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार प्रवेश कुमार का कहना है कि कार्रवाई यहां वांछित नहीं है। एक मामला कई स्थानों पर दर्ज नहीं हो सकता। इनकी तहरीर को संबंधित क्षेत्र में भेजा जाएगा। वहीं, सीओ प्रेम प्रकाश यादव का कहना है कि पीड़ित या आरोपी संबंधित क्षेत्र का हो तभी मामला दर्ज किया जा सकता है। मामले की जांच कर उनकी तहरीर को संबंधित क्षेत्र में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed