{"_id":"64ccd55a01e0f35b0909aedd","slug":"mother-in-law-caught-throat-wife-broke-her-head-with-stick-husband-said-never-do-this-mistake-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
सार
एक युवक के होश उस समय उड़ गए, जब उसकी सास ने गला पकड़ लिया। वहीं दौड़ते हुए आई पत्नी ने डंडा मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पत्नी और सास की इस हरकत के बाद बेचारा पति दहशत में है।
विज्ञापन
पति का फोड़ दिया सिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी सास के सामने पत्नी की जिद न मानना महंगा पड़ गया। दरअसल पत्नी की जिद थी कि वो अपनी मां के साथ मायके जाएगी, लेकिन पति ने इस बात का विरोध करते हुए उसे जाने से रोका। इसके बाद जो हुआ पति को जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ गई।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोखर पांडे का है। यहां के रहने वाले सुभाष पुत्र निर्मल सिंह के साथ पत्नी और सास ने जो किया उससे वह अब भी दहशत में है। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पत्नी पूजा और सास लक्ष्मी के खिलाफ शिकायत की।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पहुंचे सुभाष ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। उसकी पत्नी पूजा अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने मना किया तो पत्नी इसी बात पर नाराज हो गई। फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
पीड़ित ने बताया कि पत्नी और सास दोनों ने उस पर हमला कर दिया। सास ने उसका गला पकड़ लिया, वहीं पत्नी ने उसके सिर में डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर आ गई। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले जाया गया। युवक के सिर में गहरी चोट है, जिसके कारण उसे भर्ती कर लिया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।