{"_id":"65b67d4e3199b246fd001589","slug":"mother-in-law-applied-cream-powder-on-him-of-daughter-in-law-in-agra-then-dispute-between-them-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सास ने लगाया बहू का क्रीम पाउडर... खड़ा हो गया बखेड़ा, मामला पहुंचा थाने; सुन पुलिसवालों ने पकड़ लिया माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सास ने लगाया बहू का क्रीम पाउडर... खड़ा हो गया बखेड़ा, मामला पहुंचा थाने; सुन पुलिसवालों ने पकड़ लिया माथा
Sun, 28 Jan 2024 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:54 PM IST
सार
आगरा में सास ने बहू का क्रीम पाउडर लगा लिया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला थाने पहुंच गया। यहां दोनों लोगों को समझाया गया लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
मेकअप
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शृंगारदानी में रखे क्रीम पाउडर के लेकर सास-बहू के बीच ठन गई। मामला इतना बढ़ा कि थाने पहुंच गया। पुलिसवालों ने सास-बहू की बात सुनी तो पहले तो अपना माथा पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।
विज्ञापन
मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी दो सगी बहनों की शादी आठ महीने पहले फतेहाबाद थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। छोटा लड़का जूता कारीगर है। बड़ा टाइल्स लगाने का काम करता है। बहनों का आरोप है कि पति रात को हमेशा घर पर शराब पीकर आते हैं। रोक-टोक करने पर मारपीट करने लगते हैं।
विज्ञापन
इससे भी बड़ी घर में एक समस्या और पैदा हो गई है। सास-बहू में क्रीम पाउडर लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बड़ी बहू का आरोप है कि सास की नजर हमेशा उसकी शृंगारदानी में रखे क्रीम पाउडर पर रहती है। मौका मिलते ही घर पर रहने के दौरान भी मेकअप करके घूमती है।
विज्ञापन
बहू ने सास को घर पर रहने के दौरान मंहगे क्रीम पाउडर लगाने के लिए मना किया है। सास को बताया कि ये मेकअप पार्टियों में जाने के दौरान किया जाता है। इस बात से सास नाराज हो गई। घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। बहू को खरी खोटी सुनाने के बाद बेटे से शिकायत कर दी।
पति ने भी मां का साथ दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति और सास ने दोनों बहनों को दो महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में हैं। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। मगर, बात नहीं बन सकी।