फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law and father-in-law accused of dowry death arrested

Agra News: दहेज हत्या के आरोपी सास ससुर गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law accused of dowry death arrested
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव केशोपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 29 मई की रात रोशनी का शव मिला था। ससुरालीजन के खिलाफ पीट पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। पति सचिन, ससुर चंद्र प्रकाश, सास कमला देवी, ममिया ससुर रामशंकर की पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी ससुर चंदप्रकाश, सास कमला देवी को बिरथुआ मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन



बाइक सवार के ऊपर से निकला ट्रैक्टर का पहिया
कुरावली। बुधवार की दोपहर कुरावली घिरोर मार्ग पर एक बाइक सवार के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। लेकिन हादसे में युवक को मामूली चोट लगी। गांव कूकामई निवासी शैलेंद्र कुमार बाजार से घर वापस लौट रहा था। कुरावली -घिरोर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चालक भी ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत ठीक बताते हुए उपचार आदि के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed