फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law and Contract killers arrested for advocate murder in agra

अधिवक्ता हत्याकांड: सास ने 10 लाख रुपए देकर कराई थी हत्या, दो सुपारी किलर सहित गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and Contract killers arrested for advocate murder in agra
पकड़े गए सुपारी किलर - फोटो : अमर उजाला

वकील कपिल पंवार उर्फ यश (45) की हत्या उनकी सास शिमला पंवार ने तीन-चार करोड़ की संपत्ति के लिए दस लाख रुपये में तीन सुपारी किलर से कराई थी। संपत्ति वकील की इंस्पेक्टर रही दिवंगत पत्नी ममता पंवार और सास के नाम है। इसे कपिल अपने नाम करा रहे थे।

विज्ञापन


सुपारी किलर जीतू यादव, राहुल और अनवर ने अंडे की भुर्जी में नशा देकर वकील को बेहोश करने के बाद कार में सीट बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद लाश को इटावा के भरतना में नहर में फेंक आए थे। पुलिस ने शिमला, राहुल और अनवर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


जीवनी मंडी स्थित आस्था सिटी कंपाउंड निवासी कपिल मूल रूप से हापुड़ के गांव असौड़ा के थे। वह 26 अक्तूबर को लापता हुए थे। पुलिस और परिजन मान रहे थे कि उनका अपहरण हुआ है जबकि 26 को ही उनकी हत्या कर दी गई थी। 27 को शव भरतना नहर से बरामद हुआ था लेकिन शनाख्त नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की संपत्ति में थी साझीदार

आगरा में छत्ता थाना में अपहरण का केस दर्ज होने पर उनकी तलाश हुई तो गुरुवार को नहर से मिली लाश उनकी होने का पता चला। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के खुलासे की जानकारी दी। हत्यारोपियों से जीतू की जायलो कार, दो तमंचे और चार कारतूस मिले हैं। शिमला एक लाख कैश दे चुकी थी। नौ लाख हत्या के बाद देना तय हुआ था।

कॉल डिटेल से मिला सुराग
कपिल के मोबाइल की कॉल डिटेल में जीतू उर्फ हर्ष यादव निवासी टेढ़ी बगिया का नंबर मिला। जीतू का फोन बंद था। 26 को उसकी लोकेशन वकील के घर की भी आई। इससे उस पर शक हो गया।

पुलिस ने आस्था सिटी कंपाउंड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो इसमें जीतू, राहुल और अनवर वकील के घर जाते नजर आए। कपिल के दो फ्लैट में एक में सास शिमला रह रही थी। दूसरे में मां निर्मला। मां ने कपिल के लापता होने की सूचना दी थी, इसलिए पुलिस को लगा कि सास से मिलने आए होंगे। सास से पूछताछ में केस खुल गया।

राहुल, अनवर ने हाथ पकड़े, जीतू ने गला घोंटा
जीतू प्रोपर्टी डीलर है। कपिल वकालत के अलावा प्रोपर्टी डीलिंग भी करते थे। दोनों में दोस्ती थी। जीतू का कपिल के घर आना जाना था। जीते के दोस्त राहुल और अनवर को भी कपिल जानते थे। तीनों ने कपिल के साथ आस्था सिटी स्थित प्लॉट में शराब पी। इसी दौरान तीनों ने साजिश के तहत अंडे की भुर्जी में नींद की गोलियों का पाउडर मिलाकर दे दिया। कपिल को कार में डालकर राहुल और अनवर ने हाथ पकड़ लिए। जीतू ने सीट बेल्ट से गला घोंट दिया।

इटावा ले जाकर नहर में फेंका शव
तीनों हत्यारोपी कपिल के शव को इटावा के भरथना ले गए। भरतना में जीतू की रिश्तेदारी है। एक कार में जीतू था। कपिल की कार में उनकी लाश, राहुल और अनवर थे। नहर में लाश फेंककर राहुल और अनवर घर चले गए। कपिल पकड़े जाने के डर से फरार हो गया।


गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल पुत्र धनपाल,निवासी कालिंदी विहार एत्माद्दौला ( मूल निवासी मदनपुर, मोहम्मदाबाद, एत्माद्दौला )
2. अनवर पुत्र अकबर, निवासी टेढ़ी बगिया, एत्माद्दौला ( मूल निवासी एटा, जलेसर)
3. शिमला पंवार पत्नी लक्ष्मी चंद निवासी जाटनी का बाग, छत्ता ( मूल निवासी बड़ौत, बागपत)

एक दिन और देरी होती तो लाश न मिलती
आगरा। भरथना पुलिस ने शनाख्त न होने के कारण लाश को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था। गुरुवार को 72 घंटे पूरे हो गए थे। अगर आगरा पुलिस ने व्हाट्सएप से कपिल का फोटो वहां न भेजा होता तो शनाख्त न होती। ऐसे में शुक्रवार को पुलिस अज्ञात में शव का दाह संस्कार करा देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed