फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother had promised to reach home in 15 minutes, remained incomplete

Agra News: 15 मिनट में घर पहुंचने का मां से किया था वादा, रह गया अधूरा

Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother had promised to reach home in 15 minutes, remained incomplete
कासगंज। बेटा कितना ही बड़ा हो जाए, लेकिन मां को उसकी हमेशा फिक्र रहती है। ऐसा ही कुछ रात में मृतक शिक्षक की मां हमीदा खातून के साथ हुआ। बेटा दिल्ली से रात में वापस लौट रहा था तो हमीदा के मन में चिंता थी। उन्हें बेटे के घर आने के इंतजार में नींद नहीं आ रही थी। दुर्घटना से करीब 20 मिनट पहले ही बेटे को फोन लगाया और पूछा कि कितनी देर में आ रहे हो। संभल कर आना। शिक्षक पुत्र जफीर ने मां से कहा कि चिंता मत करो हम 15 मिनट में घर पहुंच रहे हैं, लेकिन बेटे का यह मां से किया वादा अधूरा रह गया।
विज्ञापन

मां हमीदा खातून इस दुर्घटना के बाद से काफी परेशान थीं। वह बार- बार चीत्कार कर रहीं थीं क्योंकि इस दुर्घटना में बेटे जफीर की मौत हो गई वहीं उनके दो पौत्रों की मौत भी हो गई। वह सब्र करतीं तो कैसे। बार बार उनके मुंह से निकल रहा था कि मेरा तो सब कुछ लुट गया। शिक्षक के घर पर मंजर ऐसा था कि हर कोई इस मंजर को देखकर शोक में डूबा नजर आ रहा था और लोगों की आंख भी नम हो रही थी। बस्ती की महिलाएं, रिश्तेदार महिलाएं बार बार उन्हें ढांढस बंधा रहीं थीं, लेकिन वह बार बार बेटे और पौत्रों को याद कर चीत्कार करती हुई रो रहीं थीं। वह इस दुर्घटना में घायल हुई बेटे की पत्नी और एक पौत्र की खैरियत बार बार पूछ रहीं थीं।
विज्ञापन


पति पत्नी दोनों ही हैं जिले में शिक्षक
कार दुर्घटना में मौत का शिकार हुए शिक्षक जफीर अहमद की तैनाती शहर के बड्डू नगर के सरकारी विद्यालय में थी। जबकि पत्नी इरम जहां की तैनाती जिले के भरगैन के विद्यालय में है। शिक्षक की मौत से अन्य शिक्षकों में शोक की लहर है। तमाम शिक्षक उनके घर भी पहुंचे। तमाम शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed