फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother dies after hearing the news of son's suicide

Agra News: बेटे की खुदकुशी की खबर से मां को हृदयघात, मौत

Mon, 31 Mar 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after hearing the news of son's suicide
मुन्नी देवी । फाइल फोटो
गंजडुंडवारा। कस्बा के मोहल्ला वनखंडी मोहनपुर रोड पर बेटे की मौत की खबर सुनकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हृदघात आ जाने से मौत हो गई। बेटे ने शामली में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। बेटे के शव पहुंचने से पूर्व मां के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। मोहल्ला वनखंडी मोहनपुर रोड निवासी जितेंद्र पुत्र कुमार पाल (30) शामली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता थे। 30 मार्च को जितेंद्र ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की इस दौरान उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस से नाराज जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर जब कस्बा गंजडुंडवारा में परिजनों और मां को पता चली तो उनकी मां मुन्नीदेवी की हृदयाघात से मौत हो गई। बेटे शव पहुंचने से पूर्व परिजन ने मां का अंतिम संस्कार किया है। वहीं बेटे का शव शामली से पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक कस्बा पहुंचने की संभावना थी। जितेंद्र के दो बेटे व एक बेटी है। परिवार में एक साथ दो मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed