फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-daughter murder in Mainpuri

मैनपुरी में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या से सनसनी, आरोपी देवर ने दी चौंकाने वाली जानकारी

Wed, 04 Mar 2020 06:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Mar 2020 06:11 PM IST
सार

आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Mother-daughter murder in Mainpuri
मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में बिछवां थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात घर में सो रही मां-बेटी की हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम महिला के देवर ने दिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला को तीन दिन पहले ही पुलिस ने समझौता करवाकर ससुराल भेजा था। मंगलवार को उसकी मां उससे मिलने आई थी। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध हत्या, दहेज हत्या, उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव हेमपुरा निवासी सैनिक विपिन कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि विपिन के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। वह बहू को घर पर भी नहीं रखना चाहते थे। शादी के करीब चार-पांच महीने बाद ही दंपती के बीच विवाद होने लगा। आरोप है ससुरालीजनों ने भी उसे परेशान किया था इसी वजह से कुछ महीनों से महिला मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सप्ताह भर पहले ही महिला ने मां के साथ बिछवां थाने पहुंचकर पुलिस से ससुरालीजनों के खिलाफ उसका उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने समझौता कराते हुए रविवार को महिला को ससुराल भेज दिया था। मंगलवार को महिला ने मां को भी अपने पास बुला लिया। 

मंगलवार रात मां-बेटी छत पर सो रहे थे। आरोप है तभी रात करीब 12 बजे महिला के देवर कुलदीप शाक्य ने हसिया से मां-बेटी पर हमला कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर देर रात ही एसपी अजय कुमार और एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घेराबंदी कर भाग रहे हत्यारोपी देवर कुलदीप शाक्य को गिरफ्तार किया।
 
पकड़े गए आरोपी देवर कुलदीप कुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय कुमार पांडेय, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed