फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-child dies due to due to not getting treatment in district hospital mathura

मथुरा: पुलिस ने नहीं सुनी गुहार, जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज, जच्चा-बच्चा की मौत

Tue, 28 Apr 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mother-child dies due to due to not getting treatment in district hospital mathura
हॉटस्पाट क्षेत्र में लगा बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सील किए गए मेवाती मोहल्ले में रविवार की सुबह गर्भवती महिला के परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। उसकी गुहार न पुलिसकर्मियों ने सुनी न चिकित्सकों ने। सोमवार को आगरा के अस्पताल में बच्चा और जच्चा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामला वार्ड संख्या 38 के मेवाती मोहल्ले का है। यह इलाका सील किया गया है। यहां के रहने वाले मजदूर लाला की 26 वर्षीय पत्नी परवाना गर्भवती थी। रविवार सुबह करीब छह बजे उसे दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन


पति हॉटस्पॉट की गली पर तैनात पुलिसकर्मियों से इलाज के लिए जाने देने की गुहार कर ही रहा था कि पत्नी की हालत और बिगड़ गई और उसे रक्तस्राव हो गया। काफी चीख-पुकार के बाद भी पुलिस ने चिकित्सकीय सुविधा मुहैया नहीं कराई, जिसके चलते उसकी हालत और खराब होती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी प्रकार से स्थानीय संभ्रांतजनों की मदद से लाला निजी रिक्शा (ढकेल) पर लिटाकर महिला को जिला अस्पताल ले गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया और आगरा रेफर कर दिया। 

आगरा के एक अस्पताल में हुई मौत

किसी तरह एंबुलेंस की व्यवस्था हुई और महिला को आगरा ले जाया गया। आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां पर गर्भवती परवाना ने पुत्र को जन्म तो दे दिया लेकिन जन्म देते ही बच्चा और जच्चा की मौत हो गई। पति लाला उसके शव को लेकर घर पहुंचा। 

लाला ने बताया कि यदि उसे समय से चिकित्सा मिल जाती तो उसकी पत्नी जिंदा रहती। पार्षद शाहिदा ने बताया कि गली के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी यदि चाहते तो परवाना को समय से चिकित्सा मिल जाती। उसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।

'मामला गंभीर, हम जांच करा रहे'

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल से मरीजों को लौटाने की शिकायतें मिली हैं। इन मामलों को गंभीरता से लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed