फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother came out to share knowledge, so you go like spring

ज्ञान बांटने को निकली मां, ऋ तु वसंत सी चले बयार

Wed, 17 Feb 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother came out to share knowledge, so you go like spring
मैनपुरी। माता सरस्वती के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार रात कवि सम्मेलन का आयेाजन हुआ। शब्द साधना मंच के माध्यम से तपस्थली आवासीय कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मुक्तक सम्राट लाखन सिंह भदौरिया ने की। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ अरविंद पाल ने श्वेत वस्त्र की ओढ़ चुनरिया और हंस पर हुई सवार। ज्ञान बांटने को निकली मां ऋतु वसंत सी चले बयार, गीत के साथ की।
विज्ञापन

कवि रमेश चंद चक ने पीयूष पीना सभी चाहते पीता कोई गरल नहीं, विजय राजयोगी ने दीन दुखियों के दुख का जनाजा उठा कविता प्रस्तुत की। हरवीर सिंह यादव ने वो धन पद के मद में चूर हो गए, जो सपने सजाए हमने काफूर हो गए, कवि सियालाल शर्मा ने किसान और जवान हो गया राजनीति का चाम, जिसने चाहा लूटा उसने और दिया गहरा फरमान कविता पढ़ी। ओम प्रकाश वर्मा ने गई ऋतु हेमंत ठिठुरन को भयो अंत, आ जाओ घर कंत ऋतु वसंत आई है।
विज्ञापन

गीतकार सुरेश चौहान नीरव ने गीत बनके जिंदगी में आइए वसंत। प्यार का तराना गुनगुनाए वसंत। कवि राजेंद्र तिवारी, वासुदेव मिश्र लालबत्ती, ऊषा त्रिपाठी, उपेंद्र भोला, विनोद माहेश्वरी ने भी कविता पाठ किया। प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल और सुरेश चंद्र राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सौरव ने किया। स्कूल प्रबंधक डॉ विमलेश कुमार शर्मा ने सभी कवियों को सम्मानित करके धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed