{"_id":"5b1950954f1c1b6a4d8b545f","slug":"mother-brutally-beaten-three-year-old-daughter-video-goes-viral-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलने गई मासूम तो मां ने दी खौफनाक 'सजा', दरवाजे पर लटकाकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलने गई मासूम तो मां ने दी खौफनाक 'सजा', दरवाजे पर लटकाकर बेरहमी से पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
मासूम बेटी को पीटती मां
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मां का बेरहम चेहरा सामने आया है। मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला सामने आने के बाद गांव में जांच को गई थाना पुलिस से पहले ही आरोपी महिला घर से फरार हो गई। पुलिस शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
थाना गोवर्धन के गांव मुखराई में तीन दिन पूर्व चार साल की बच्ची खेलने के लिए घर से निकल गई थी। काफी देर बाद जब बच्ची लौटकर आई तो मां ने उसकी जमकर पिटाई लगाई।

Trending Videos
पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया
हद तो तब हो गई जब मां ने मासूम बेटी को हाथ बांधकर दरवाजे की कुंडी से लटका दिया। इसके बाद उसको छड़ी से पीटा। पड़ोसियों ने बेरहम मां से बच्ची को बचाया। एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया।
बच्ची के शरीर पर छड़ी के निशान मां की क्रूरता बयां कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के बाद मां अपनी बेटी को लेकर फरार हो गई।
वीडियो वायरल होने पर जांच को पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला। गोवर्धन पुलिस बैरंग लौट आई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामला तो घरेलू हिंसा का है, लेकिन कोई शिकायती पत्र दे तो कार्रवाई की जाए।