फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and two innocent children died in the village on Holi firozabad news

होली पर छाया मातम: मां और मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव

Fri, 10 Mar 2023 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

मां और दो मासूम बच्चों की लाश जब गांव में पहुंची, तो लोगों का कलेजा कांप गया। होली वाले दिन तीन मौतों के बाद गांव में किसी ने होली नहीं खेली।

विज्ञापन
Mother and two innocent children died in the village on Holi firozabad news
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के कस्बा जसराना के गांव कलू में होली के रंग नहीं उड़े। होली वाले दिन महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाशें जब गांव में पहुंची तो पूरा गांव रो पड़ा। बुधवार की देर शाम महिला का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं दोनों बच्चों के शवों को दफनाया गया।  

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला कलू निवासी महेंद्र सिंह फरीदाबाद में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। होली के मौके पर घर आने के लिए वह अपनी पत्नी नीलम, पुत्र कान्हा और पुत्री संध्या को बाइक पर बैठाकर मंगलवार की सायं निकला था। इसी दौरान मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई बाइक से महिला और दोनों बच्चे गिर गए। हादसे के बाद कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही पीछे से आ रहे वाहनों ने तीनों को रोंद दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव से परिवार के लोग मथुरा पहुंच गए। उधर जब गांव में इस हादसे की खबर लगी, तो मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद होली वाले दिन बुधवार की शाम तीनों के शव गांव पहुंचे, तो परिवार में चीख पुकार मच गई। दो बच्चों और महिला का शव देख लोगों का कलेजा कांप उठा। एक साथ तीन मौत होने के कारण किसी ने होली नहीं खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed