फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and son died two days before Holi they were returning home from market

मैनपुरी: होली से दो दिन पूर्व मां-बेटे की मौत, बाजार से लौट रहे थे घर; सड़क हादसे में गई जान

Fri, 22 Mar 2024 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 02:57 PM IST
सार

बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Mother and son died two days before Holi they were returning home from market
demo pic

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में गांव फैजपुर भट्ठे के पास बृहस्पतिवार की रात कुरावली बाजार से वापस लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। शुक्रवार को थाना पुलिस ने मां बेटे के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



 

थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सुशीला देवी (65) बृहस्पतिवार को त्योहार की खरीदारी के लिए पुत्र नारायन उर्फ मुलायम (26) के साथ कस्बा कुरावली बाजार गए थे। देर रात करीब 9 बजे मां बेटे बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में कुरावली घिरोर मार्ग पर फैजपुर भट्ठे के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को गोधना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
 
विज्ञापन

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
गांव शाहजहांपुर निवासी सुशीला देवी भी अन्य लोगों की तरह होली के पर्व की तैयारियों में जुटीं थीं। बृहस्पतिवार को कुछ आवश्यक खरीदारी करने के लिए कस्बा कुरावली गईं थीं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कुछ किलो मीटर का ये सफर उनके साथ ही बेटे के लिए आखिरी बन जाएगा। मां बेटे की त्योहार से पहले मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed