फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and sister sentenced to fourteen years

बेटी को 14-14 साल की सजा सुनाई गई

Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother and sister sentenced to fourteen years
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में छह साल पहले एक किशोरी पर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप साबित होने पर मां और बहन को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) पूनम ने 14-14 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाने के बाद दोनों को अदालत से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने पांच जून 2015 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा था कि उसके घर पर रिजवान उर्फ राहुल निवासी हिंदपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली का आना-जाना है। उसकी मां तथा बड़ी बहन उस पर रिजवान के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। रिजवान ने उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज की कोर्ट में हुई। गवाही के आधार पर किशोरी की मां और बड़ी बहन को दोषी पाया गया। एडीजीसी अनूप यादव ने बताया कि स्पेशल जज ने दोनों को 14-14 साल की सजा सुनाई है। 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रिजवान को आजीवन कारावास
किशोरी द्वारा दी गई गवाही के आधार पर रिजवान को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया है। एडीजीसी अनूप यादव की दलीलों से सहमत होकर स्पेशल जज ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सजा सुनाए जाने केे बाद रिजवान को जेल भेजा गया है।

----
पीड़िता को मिलेंगे 63 हजार रुपये
एडीजीसी अनूप यादव ने बताया कि स्पेशल जज पूनम ने आदेश में लिखा है कि जुर्माने की संपूर्ण धनराशि 63 हजार रुपये पीड़ित किशोरी को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed