फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and daughter misbehave with DM on Tehsil Day, banned for disturbing peace

Agra News: तहसील दिवस में मां-बेटी ने डीएम से की अभद्रता, शांति भंग में पाबंद

Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter misbehave with DM on Tehsil Day, banned for disturbing peace
किशनी में महिला को हिरासत में लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : किशनी में महिला को हिरासत में लेते पुलिस कर्मी।
मैनपुरी/किशनी। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद किशनी तहसील में सुनवाई के लिए पहुंचे। यहां अजीब वाकया हुआ। खेत पर मेड़बंदी की शिकायत लेकर पहुंची मां-बेटी ने हंगामा करते हुए डीएम से अभद्रता कर दी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी। इस पर डीएम ने थाना पुलिस को बुलाया। मां-बेटी को शांतिभंग में पाबंद किया गया। एसडीएम कोर्ट से दोनों को कड़ी हिदायत देते हुए जमानत दी गई।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार सिंह तहसील सभागार में जन शिकायत सुन रहे थे। बहरामऊ निवासी राधा देवी और उनकी पुत्री दिव्या डीएम के पास पहुंचीं। उसने बताया कि गांव के सुनील और अनिल पुत्रगण सुभाष, कांशीराम, राकेश व विवेक पुत्रगण हरिबक्स के गाटा में उनका रकबा निकला था, इस पर राजस्व निरीक्षक ने निशान लगवा दिए थे। विपक्षियों ने लेखपाल से बिना किसी आदेश के दोबारा पैमाइश कराकर राजस्व निरीक्षक के लगाए गए निशानों को मिटाकर कब्जा कर लिया है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि मामला एसडीएम कोर्ट में आया था, जिसकी पत्रावली अदम पैरवी में खारिज हो चुकी है। डीएम ने उन्हें समझाया कि वह न्यायालय में पुनः सुनवाई के लिए अर्जी दें। इस पर वह बहस करते हुए डीएम से अभद्रता करने लगीं। डीएम व एसडीएम के कई बार समझाने पर भी न मानने पर डीएम ने दोनों महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए। इस पर पुलिस दोनों महिलाओं को थाने पर लेकर आ गई। शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि सख्त हिदायत देते हुए जमानत दे दी है।
विज्ञापन



61 में से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
तहसील किशनी में 61 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य को डीएम ने जांच कर अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें
करहल/घिरोर/भोगांव। घिरोर तहसील में एसडीएम प्रसून कश्यप ने तहसील दिवस के दौरान तहसीलदार गौरव कुमार के साथ शिकायतें सुनीं। मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। करहल तहसील सभागार में एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार आनंद सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। जगन्नाथपुर निवासी प्रवीण मिश्रा ने उनके साथ 29 नवंबर को हुई लूट की घटना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए आग्रह किया। भोगांव तहसील में एसडीएम संध्या शर्मा ने शिकायतों को सुना। इसमें अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव ने दो माह से भी अधिक समय से बंद चल रही तहसीलदार की अदालत को खुलवाए जाने एवं पेशकार की नियुक्ति के लिए ज्ञापन दिया। संवाद


कुरावली में सबसे अधिक बीडीओ संबंधी शिकायत
कुरावली। तहसील में एसडीएम राम नारायण वर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान 2 शिकायत पुलिस से संबंधित, 9 राजस्व विभाग, 2 एडीओ, बीडीओ से संबंधित 16 शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान सीओ चंद्रकेश सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीओ शिव गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed