फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Adishakti will be worshipped for nine days for world peace.

Agra News: विश्व शांति के लिए नौ दिन होगी मां आदिशक्ति की आराधना

Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mother Adishakti will be worshipped for nine days for world peace.
खंदारी स्थित नालंदा प्राइड में आयोजित नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का विधिवत पूजन एवं कलश स्थ
आगरा। सूर्यसुता फाउंडेशन ने बुधवार को खंदारी के नालंदा प्राइड में नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर आयोजित महायज्ञ की शुरुआत मंत्रोच्चार, पूजन और कलश स्थापना के साथ हुई। इसमें नौ दिनों तक मां आदिशक्ति की विशेष आराधना विश्व शांति, राष्ट्र और समाज कल्याण के लिए की जाएगी। संस्था के सचिव पुष्कल गुप्ता ने बताया कि महायज्ञ में नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का 100 बार संपुटित पाठ किया जाएगा। योगी आलोक नाथ ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में किया जाने वाला संपुटित सप्तचंडी पाठ अत्यंत प्रभावशाली होता है। 23 जुलाई को दुर्गा सप्तशती का दशांश महाहवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ महायज्ञ का समापन होगा। गुप्त नवरात्रि दस महाविद्याओं की साधना का विशेष काल है। इन नौ दिनों में मां काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी (पीतांबरा), मातंगी और कमला की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed