{"_id":"586e888e4f1c1b0765159149","slug":"most-voters-increased-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची फाइनल कर ली गई है। इसका अंतिम प्रकाश 12 जनवरी को होगा। नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए 15 सितंबर से 15 नवंबर 2016 तक विशेष अभियान चलाए गए। इसके अंतर्गत सबसे अधिक मतदाता फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।
मतदान की तिथि घोषित होते ही चुनावी कवायद तेज हो गई है। निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों के बीच विधानसभावार मतदाता सूची फाइनल कर ली गई है। फतेहाबाद क्षेत्र में 20581 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी में इस बार 19291 वोटरों की बढ़ोत्तरी हुई है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 17607 नए वोटर शामिल हुए हैं। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम बाह क्षेत्र में नये मतदाता बढ़े हैं। यहां सिर्फ 12611 मतदाता ही जुड़े। आगरा उत्तर में भी मतदाता जागरूकता अभियान ज्यादा रंग नहीं दिखा सका। यहां 13214 मतदाता ही बढ़ाए जा सके। जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार, अब तक 33525 रंगीन फोटो पहचान पत्र बने हैं। ये सभी वितरित किए जा चुके हैं।
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता नए मतदाता
एत्मादपुर 41650 15756
छावनी 426913 15319
दक्षिण 348429 14325
उत्तर 395382 13214
ग्रामीण 391602 17607
फतेहपुर सीकरी 337184 19291
खेरागढ़ 309263 15225
फतेहाबाद 296959 20581
बाह 320621 12611