फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Most of the patients who came to the health fairs were suffering from pneumonia and fever.

Agra News: स्वास्थ्य मेलों में सबसे ज्यादा आए निमोनिया और बुखार के मरीज

Sun, 02 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Most of the patients who came to the health fairs were suffering from pneumonia and fever.
फोटो8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौराई पर मरीजों को उपचार देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
मैनपुरी। जिले के 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में निमोनिया के साथ बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही । सीएमओ से नामित टीमों ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता की ओर से नामित चिकित्सकों की टीमों की देखरेख में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। स्वास्थ्य मेलों में कुल 2895 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ से नामित एसीएमओ और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेलों में निमोनिया और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेलों में पहुंचने वाले मरीजों को पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई गईं। जिन मरीजों को जांच की जरूरत थी, उनके नमूने लिए गए। 343 मरीजों की मौके पर ही जांच रिपोर्ट दी गई। जबकि 33 मरीजों के नमूने जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि आशा और एएनएम की मदद से वे अपने क्षेत्र में नजर रखें यदि किसी भी गांव में पांच से अधिक बुखार के मरीज पाए जाते हैं तो वहां टीम भेजकर मरीजों को उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed