फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Most of the electricity theft happens in Ajmeri Gate areas of Firozabad

Firozabad: फिरोजाबाद के इन इलाकों में होती है सबसे ज्यादा बिजली की चोरी

Sat, 04 Jun 2022 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 03:17 PM IST
सार

जिले के अजमेरी गेट में सर्वाधिक बिजली चोरी होती है। इतना ही नहीं 75.89 फीसदी हानि के साथ ही सबसे कम राजस्व भी इसी क्षेत्र से मिलता है। 

विज्ञापन
Most of the electricity theft happens in Ajmeri Gate areas of Firozabad
नई आबादी क्षेत्र में बिजली के तारों का जाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में विद्युत निगम की टीम के द्वारा अभियान चलाकर जांच करने के बाद भी बिजली की चोरी नहीं थम रही है। कटियाबाज (बिजली की चोरी करने वाले) निगम को अपनी हरकतों से राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। विद्युत निगम के अफसरों की मानें तो शहर में कुल लगे 68 फीडर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस/बिजली चोरी (एग्रीगेट टेक्निकल एंड कॉमर्शियल लॉस) अजमेरी गेट फीडर पर 75.89 फीसदी है। वहीं शहर में दुर्गा नगर फीडर पर कम लाइनलॉस है।

विज्ञापन

92 हजार विद्युत कनेक्शन 

शहरी क्षेत्र में 92 हजार विद्युत कनेक्शन हैं। इसमें करीब 13 लाख यूनिट प्रतिदिन विद्युत खपत हो रही है। इसके मुताबिक महज 7.5 लाख यूनिट का राजस्व मिल पा रहा है। विद्युत चोरी रोकने और समय से राजस्व प्राप्त करने के लिए शासन ने हाईलाइन लॉस फीडर वाले इलाकों में 20 हजार स्मार्ट मीटर विभाग की तरफ से लगवाए गए। यह व्यवस्था भी विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के आगे फेल साबित हुई। 

विज्ञापन

नहीं घटा  लाइन लॉस  

करीब एक माह से चल रहे चेकिंग अभियान के बाद भी लाइन लॉस नहीं घटा है। बाईपास, रामगढ़, दखल, कश्मीरी गेट, बोधाश्रम, शीतल खां, बजरंग बाटिका , जाटवपुरी, मोहम्मदपुर फीडर विद्युत विभाग को सबसे ज्यादा राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन फीडरों पर जितनी बिजली दी जा रही है, उतना बिल वसूल नहीं हो पा रहा है। शहर में सबसे कम विद्युत चोरी और समय से बिल का भुगतान जमा करने वालों की बात करें तो दुर्गा नगर के अलावा ककरऊ कोठी, परशुराम कॉलोनी, जलेसर रोड, सुहागनगर आदि फीडर से जुड़े क्षेत्र इस मामले में बेहतर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुकी हैं 800 एफआईआर

एक्सईएन आरपी वर्मा ने बताया कि डेढ़ माह से लगातार चल रहे विद्युत चेकिंग अभियान में शहरी क्षेत्र में 800 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। इसके बाद भी लाइनलॉस घटा नहीं हैं। टीम के जाने के बाद फिर से लोग अवैध कटिया को डालकर विद्युत चोरी करते हैं। 

सर्वाधिक विद्युत चोरी वाले टॉप फाइव फीडर

- अजमेरी गेट
- नालबंद
- जाटवपुरी
- बजरंग वाटिका
- कोहिनूर रोड

जारी है अभियान 

विद्युत निगम  के एक्सईएन आरपी वर्मा ने बताया कि विद्युत चोरी को रोकने के लिए हमारी टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा रहे हैं। लोगों को जुर्माना भी देना पड़ रहा है। इसके बाद भी लोग विद्युत चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। यह अभियान नियमित चलेगा। पूरे शहर में करीब 43 फीसदी से अधिक एग्रीगेट टेक्निकल एंड कॉमर्शियल हानि हो रही है। विद्युत चोरी करने के साथ ही उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed