फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mosquitoes hidden in the house to avoid cold keep these things want to avoid dengue

Dengue in Agra: ठंड से बचने के लिए घर में छिपे मच्छर,  डेंगू से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 25 Nov 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:22 PM IST
सार

आगरा में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड से बचने के लिए मच्छर घरों में बिस्तर, कपड़ों, अलमारी और रखे सामानों के बीच छिपते हैं। इससे बाहर के मुकाबले घरों में मच्छर अधिक काट रहे हैं। 

विज्ञापन
Mosquitoes hidden in the house to avoid cold keep these things want to avoid dengue
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में पारा कम होने पर मच्छर अब बाहर की बजाय घरों में छिप रहे हैं। इससे डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं। अगस्त से सितंबर तक 9 और नवंबर में 17 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड से बचने के लिए मच्छर घरों में बिस्तर, कपड़ों, अलमारी और रखे सामानों के बीच छिपते हैं। इससे बाहर के मुकाबले घरों में मच्छर अधिक काट रहे हैं। नवंबर में डेंगू के मरीजों की संख्या बीते तीन महीने के मुकाबले करीब दोगुनी है। अगस्त से सितंबर तक नौ (अगस्त में 1, सितंबर में 6, अक्तूबर में 2) और नवंबर में अभी तक 17 मरीज मिल चुके हैं। इसमें बृहस्पतिवार को 11 नमूनों की जांच करने पर कमला नगर में 41 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। आठ नमूने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे हैं। अभी तक इन चार महीने में 900 से अधिक नमूनों की जांच की गई है। अभी दो सप्ताह तक मच्छर काटने का खतरा है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Agra Crime: नकली दवा की तलाश के लिए तोड़े गए मेडिकल के ताले, मोहित की निशानदेही पर चल रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान: 

- नीम की पत्ती जलाएं।
- मच्छररोधी रैकेट का उपयोग करें।
- मच्छरदानी का उपयोग करें।  
- दिन में भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- बाथरूम में पानी खुला न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed