फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than two hundred new cases of corona reported in mathura vrindavan

मथुरा में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में 235 नए मरीज मिले, आश्रय सदन की कई महिलाएं संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 07:29 PM IST
सार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 200 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 560 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
more than two hundred new cases of corona reported in mathura vrindavan
सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 235 नए मरीज मिले हैं। सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 207 थी, शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया। एक दिन पूर्व 166 मरीज मिले थे। इनमें 25 से अधिक वे लोग हैं, जो मथुरा मंदिरों के दर्शनों करने आए थे। 

विज्ञापन

रविवार को मिले संक्रमितों में 70 मरीज सिर्फ वृंदावन के हैं। इनमें भी अधिकांश संक्रमित चैतन्य विहार आश्रय सदन में रहने वाली वृद्ध महिलाएं हैं। आश्रय सदन में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद एहतियात बरती जा रही है। संक्रमित महिलाओं को होम आइसोलेट किया गया है। इनकी देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम को लगाया है। 
विज्ञापन

मथुरा शहर में 86 संक्रमित मिले
मथुरा शहर में 86 पॉजिटिव केस मिले हैं। मांट ब्लाक में 70, चौमुहां में 11, फरह में 2, नंदगांव में 6, नौहझील में 16, राया में 3 केस मिले हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि अधिकांश संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, अभी अस्पतालों में भर्ती करने की स्थिति नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो विदेशी भी संक्रमित
छह मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन और सीएचसी वृंदावन में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में दो विदेशी एवं 3 लोग ऐसे संक्रमित मिले हैं जो यहां घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बाहर से आए संक्रमितों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन धीरे-धीरे यह घट रही है। 

कोरोना से बचना है तो यह तरीके अपनाएं
- मास्क सही फिटिंग वाला होना चाहिए।
- मास्क लगाने वाले व्यक्ति से दूसरों में वायरस फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।
- सिर्फ मास्क लगाकर कोविड से नहीं बचा जा सकता, शारीरिक दूरी भी जरूरी है। 
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोते रहें। 
डॉ. अजीत सिकरवार, फिजीशियन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed