फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than six thousand patients take medical advice in OPD of SN Medical College and District Hospital in Agra

Agra: ओपीडी में पहुंचे 6500 से अधिक मरीज, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित बढ़े, 30 फीसदी पर H3N2 के लक्षण

Tue, 14 Mar 2023 09:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

आगरा में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज बढ़ गए। मंगलवार को यहां 6500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से 30 फीसदी रोगी H3N2 के लक्षण वाले पहुंचे।   

विज्ञापन
More than six thousand patients take medical advice in OPD of SN Medical College and District Hospital in Agra
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में जबरदस्त भीड़ रही। यहां 6500 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में डॉक्टरी सलाह ली। मेडिसिन विभाग में करीब 30 फीसदी मरीज खांसते हुए और जुकाम व बुखार के साथ पहुंचे। इन मरीजों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण थे, उसी के अनुरूप दवाएं दी गईं।

विज्ञापन


एसएन मेडिल कॉलेज की ओपीडी में 3069 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें से सर्वाधिक 674 मरीजों ने मेडिसिन विभाग में दिखाया। विभाग के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि खांसी से मरीजों को अधिक समस्या हो रही है। मरीजों में दो से तीन हफ्ते तक खांसी की समस्या रह रही है। जबकि बुखार पांच से सात दिन में चल जा रहा है।

विज्ञापन

30 फीसदी से अधिक रही इन मरीजों की संख्या

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण होने से, उसी की दवा दी जा रही है। वहीं, जिला अस्पताल में करीब 3500 मरीजों ने ओपीडी में दिखाया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि मेडिसिन में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या 30 फीसदी से अधिक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ बड़ों में भी निमोनिया

खांसी, जुकाम व बुखार के इलाज में देरी और अपने मन से एंटी बायोटिक लेना मरीजों को भारी पड़ रहा है। डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि बच्चों के साथ बड़े भी निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। इमरजेंसी में रोजाना दो से तीन मरीज पहुंच रहे हैं। बाल रोग विभाग में 157 मरीजों ने दिखाया। अधिकतर बच्चों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण हैं। कुछ बच्चों में निमोनिया की भी समस्या आ रही है।

डॉक्टरों ने यह दी सलाह

  • यदि किसी में खांसी, जुकाम व बुखार है तो वह खुद को बच्चों व बुजुर्गों से अलग रखें। इनको अधिक खतरा है।
  • खांसी आए तो घर में भी मास्क लगाएं।
  • अपने मन से एंटी बायोटिक दवाएं न लें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जाएं तो मास्क लगाकर।

लाइन में सटकर खड़े हुए

एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल दोनों जगहों पर मरीजों की भीड़ अधिक होने से लोग एक-दूसरे सटकर पर्चा बनवाने की लाइन में खड़े हुए। कुछ मरीज खांस-छींक रहे थे। तमाम लोग बिना मास्क लगाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed