{"_id":"606fe8f78ebc3e59185227e9","slug":"more-than-one-hundred-gangsters-arrested-in-agra-zone-before-panchayat-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: आगरा जोन में पकड़े 126 गैंगस्टर, 6.75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: आगरा जोन में पकड़े 126 गैंगस्टर, 6.75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Fri, 09 Apr 2021 11:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:11 AM IST
सार
- अपराधियों के खिलाफ एक महीने से चल रहा अभियान
- एटा पुलिस ने की सबसे ज्यादा कार्रवाई, 33 गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जोन में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने 126 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इनमें से चिह्नित किए गए गैंगस्टर की 6.75 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब पकड़ी जा रही है। तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर और गुंडों पर नजर रखी जा रही है। ढाई लाख से अधिक लोगों से शांति भंग की आशंका पर पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।

तीन मार्च से चल रहा है अभियान
तीन मार्च से अब तक आठों जिलों की पुलिस 126 गैंगस्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इनकी संपत्ति को चिह्नित करने के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। तकरीबन 6.75 करोड़ की संपत्ति को अब तक जब्त किया जा चुका है।
इस कार्रवाई के तहत एटा पुलिस ने 33 गैंगस्टर गिरफ्तार किए, जबकि अलीगढ़ पुलिस ने 31 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। फिरोजाबाद में 19 और आगरा में 11 गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं।
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अराजकतत्वों के साथ ही शराब तस्कर, गैंगस्टर और अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया। उनकी तकरीबन 6.75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
40 इनामी अपराधी और 2251 वारंटी भी गिरफ्तार
जोन में पुलिस ने इनामी और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान भी चलाया। जोन में एक महीने के अंदर 40 इनामी अपराधी पकड़े जा चुके हैं। वहीं 2251 वारंटी भी गिरफ्तार किए। यह वारंटी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया।