{"_id":"60d0e7298ebc3ef75470f2f0","slug":"more-than-five-thousand-tourist-visited-the-taj-mahal-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: तीन दिन बाद खुला ताज तो दोगुने पहुंचे सैलानी, किले में भी बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: तीन दिन बाद खुला ताज तो दोगुने पहुंचे सैलानी, किले में भी बढ़ी संख्या
Tue, 22 Jun 2021 12:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:53 AM IST
सार
शुक्रवार से रविवार तक बंद रहने के बाद ताजमहल जब सोमवार को खुला तो दो गुने से ज्यादा सैलानियों ने सातवें अजूबे का दीदार किया।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोमवार को सुबह से ही ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों का आना शुरू हो गया। न केवल ताज, बल्कि आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी दो से तीन गुना सैलानी पहुंचे। दो महीने की बंदी के बाद ताजमहल बुधवार और गुरुवार को ही दो दिन खुल पाया था। यह तीसरा दिन था, लेकिन पर सैलानियों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया।
विज्ञापन
दो माह की बंदी के बाद ताज बुधवार को खुला तब केवल 1919 सैलानी ही आए थे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इनकी संख्या बढ़कर 2378 हो गई। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के कारण ताज बंद था तो शनिवार-रविवार कोरोना कर्फ्यू के कारण स्मारक बंद रहे। इस तरह तीन दिनों की बंदी के बाद सोमवार को ताज खुला तो पर्यटक उमड़ पड़े। उज्जैन के किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 पवित्रा नंदगिरी ने भी ताजमहल निहारा।
विज्ञापन
स्मारक - सैलानी
ताजमहल - 5087
आगरा किला - 898
सिकंदरा - 283
फतेहपुर सीकरी - 277
महताब बाग - 89
रामबाग - 77
एत्माद्दौला - 74
मरियम टूम - 29