{"_id":"60a89d370c294b0d190baca6","slug":"more-than-five-hundred-gram-panchayats-corona-infection-free-in-agra-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन का दावा: यूपी के इस जिले की 521 ग्राम पंचायतें कोरोना संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन का दावा: यूपी के इस जिले की 521 ग्राम पंचायतें कोरोना संक्रमण मुक्त
Sat, 22 May 2021 11:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 AM IST
सार
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में 169 ग्राम पंचायतें आई हैं। जबकि 521 ग्राम पंचायतें संक्रमण से मुक्त हैं। प्रशासन ने इसकी सूची जारी की है
विज्ञापन
आगरा: कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। गांवों में भी अब हालात सुधर रहे हैं। बता दें कि जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 169 में कोरोना संक्रमण का फैलाव है। इन गांवों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। प्रशासन का दावा है कि 521 ग्राम पंचायतें संक्रमण मुक्त हैं। वहां कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में जिले की 169 ग्राम पंचायतें संक्रमण की जद में आई हैं। इन गांवों में 15 मई तक 500 से अधिक कोरोना मरीज मिले थे। प्रशासन ने क्षेत्र में कुल संक्रमितों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन प्रभावित पंचायतों के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी सूची में अछनेरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 67 ग्राम पंचायत प्रभावित हैं। बाह में प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक किसी गांव में कोई मरीज नहीं है। खेरागढ़ में चार और जगनेर में तीन गांव संक्रमण की चपेट में आ चुके।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। संदिग्ध और लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। 521 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त हैं। वहां कोई मरीज नहीं मिला है।
विकास खंड पंचायतों की संख्या संक्रमित ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त ग्राम पंचायत
बिचपुरी 29 9 20
बरौली अहीर 55 15 40
अकोला 38 9 29
शमसाबाद 59 10 49
फतेहाबाद 70 5 65
बाह 50 0 50
पिनाहट 36 3 33
जैतपुर कलां 45 15 30
खंदौली 41 14 27
एत्मादपुर 47 15 32
अछनेरा 52 25 27
फतेहपुर सीकरी 56 21 35
खेरागढ़ 36 4 32
जगनेर 32 3 29
सैंया 44 21 23
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विकास खंड पंचायतों की संख्या संक्रमित ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त ग्राम पंचायत
बिचपुरी 29 9 20
बरौली अहीर 55 15 40
अकोला 38 9 29
शमसाबाद 59 10 49
फतेहाबाद 70 5 65
बाह 50 0 50
पिनाहट 36 3 33
जैतपुर कलां 45 15 30
खंदौली 41 14 27
एत्मादपुर 47 15 32
अछनेरा 52 25 27
फतेहपुर सीकरी 56 21 35
खेरागढ़ 36 4 32
जगनेर 32 3 29
सैंया 44 21 23
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।