फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 40 thousand students of the district will appear for UP Board exam.

Agra News: जिले के 40 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 07 Dec 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand students of the district will appear for UP Board exam.
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार 40282 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद ने परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा तिथि निर्धारित होते ही परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है। जिले में 265 माध्यमिक स्कूलों के परीक्षार्थी वर्ष 2024 की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। अभी अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। इस बार की परीक्षा में पिछले साल से 2390 परीक्षार्थी कम शामिल होंगे। वर्ष 2023 की परीक्षा में हाईस्कूल में 23236 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। जबकि इस बार 566 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं। वहीं इंटर मीडिएट में 19336 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। 1724 परीक्षार्थियों का पंजीकरण कम हुआ है। परीक्षार्थी माधव ने बताया कि परीक्षा के फरवरी माह की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही थी। परीक्षा कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां को तेज किया जाएगा। जिससे अच्छे अंक आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed