{"_id":"5f30294c026b683b0c17dd44","slug":"more-than-26-applications-for-each-ba-honors-hindi-seat-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के ऑनर्स कोर्स पहली बार में ही हिट, प्रत्येक सीट के लिए 26 से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के ऑनर्स कोर्स पहली बार में ही हिट, प्रत्येक सीट के लिए 26 से अधिक आवेदन
Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
सार
- बीए ऑनर्स हिंदी की प्रत्येक सीट के लिए 26 से अधिक आवेदन, बीए ऑनर्स भाषा विज्ञान में भी तीन गुने से अधिक आवेदन मिल चुके हैं
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित संस्थान में पहली बार ऑनर्स कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें बीए ऑनर्स हिंदी और बीए ऑनर्स भाषा विज्ञान है। दोनों ही कोर्स पहली बार में हिट हो गए हैं। बीए ऑनर्स हिंदी में प्रत्येक सीट के लिए 26 से अधिक आवेदन मिले हैं। वहीं, भाषा विज्ञान की प्रत्येक सीट पर भी तीन गुने से अधिक छात्रों के आवेदन किए गए हैं। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। 31 अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
बीए ऑनर्स हिंदी में अभी 25 सीटें रखी गई हैं। सीट के हिसाब से सर्वाधिक आवेदन इसी पाठ्यक्रम हुए हैं। इस पाठ्यक्रम में अभी तक 651 आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। पाठ्यक्रम की पढ़ाई विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में होगी।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कुलपति के सामने उन्होंने ऑनर्स पाठ्यक्रमों को चलाने का प्रस्ताव दिया था, उन्होंने तत्काल मंजूरी दे दी। विद्यार्थियों का अच्छा रुझान मिल रहा है। इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को हिंदी के साथ कंप्यूटर और एक विदेशी भाषा को बेसिक से एडवांस स्तर तक पढ़ाया जाएगा। यह रोजगारपरक पाठ्यक्रम है।
विज्ञापन
छात्रों की संख्या को देखते हुए सीटें बढ़ाने की तैयारी
बीए ऑनर्स हिंदी के लिए सीट के अनुरूप आवेदन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। संस्थान के निदेशक का कहना है कि एक बैच 60 विद्यार्थियों का होता है, 60 सीटें निर्धारित प्रक्रिया के तहत रखी जाएंगी। इसका प्रस्ताव कुलपति को दिया जाएगा।
भाषा विज्ञान परास्नातक पाठ्यक्रम में खाली रहती थीं सीटें
भाषा विज्ञान के परास्नातक पाठ्यक्रम केएमआई में पहले से संचालित हैं। प्रति वर्ष सीटें खाली रहती हैं। इस वर्ष बीए ऑनर्स भाषा विज्ञान शुरू किया जा रहा है। अभी तक 88 आवेदन मिल चुके हैं। सीटें महज 25 हैं। इस संबंध में संस्थान के निदेशक का कहना है कि विद्यार्थी जहां से स्नातक करता है, वहीं से परास्नातक भी करना चाहता है, इसलिए यहां परास्नातक की सीटें खाली रहती थीं।
भाषा विज्ञान परास्नातक पाठ्यक्रम में खाली रहती थीं सीटें
भाषा विज्ञान के परास्नातक पाठ्यक्रम केएमआई में पहले से संचालित हैं। प्रति वर्ष सीटें खाली रहती हैं। इस वर्ष बीए ऑनर्स भाषा विज्ञान शुरू किया जा रहा है। अभी तक 88 आवेदन मिल चुके हैं। सीटें महज 25 हैं। इस संबंध में संस्थान के निदेशक का कहना है कि विद्यार्थी जहां से स्नातक करता है, वहीं से परास्नातक भी करना चाहता है, इसलिए यहां परास्नातक की सीटें खाली रहती थीं।