{"_id":"6209398a2951fd208546fe48","slug":"more-than-21-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-a-day-before-valentine-s-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: वेलेंटाइन डे पर मोहब्बत की निशानी होगी गुलजार, रविवार को 21246 सैलानियों ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: वेलेंटाइन डे पर मोहब्बत की निशानी होगी गुलजार, रविवार को 21246 सैलानियों ने किया दीदार
Mon, 14 Feb 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
ताजमहल पर्यटकों से फिर गुलजार होने लगा है। रविवार को 21 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सोमवार को वेलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने रविवार को 21246 सैलानी पहुंचे। कई सैलानी अपनी वेलेंटाइन के साथ ताजमहल के साये में यादगार लम्हे बिताने पहुंचे। सुबह से ही ताज की ओर जाने वाले रास्ते सैलानियों की आमद से गुलजार रहे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे से गुनगुनी धूप में खुशगवार मौसम में सैलानियों ने ताज के दीदार किए। इसके लिए सुबह से ही पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
ताज के साये में किया मोहब्बत का इजहार
कुछ लोग अपने परिवार के साथ वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे थे तो कुछ सैलानी हर साल की तरह इस बार भी अपने वेलेंटाइन के साथ मोहब्बत की निशानी ताज के साये में अपनी मोहब्बत के इजहार के लिए आए थे। इनमें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के सैलानी अधिक थे।
विज्ञापन
शाम चार बजे तक ताजमहल के दोनों गेटों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रही। मुख्य गुंबद देखने वालों की तादाद भी आज रोजाना की अपेक्षा दोगुनी रही। आगरा किले में 4834 पर्यटकों ने भ्रमण किया। सोमवार को वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे पर भी बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
स्मारक - संख्या
ताजमहल - 21246
किला - 4834
सिकंदरा - 1121
मरियम टूम - 63
एत्माद्दौला - 447
महताब बाग - 358
रामबाग - 180
स्मारक - संख्या
ताजमहल - 21246
किला - 4834
सिकंदरा - 1121
मरियम टूम - 63
एत्माद्दौला - 447
महताब बाग - 358
रामबाग - 180