फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 19 tourists visited the Taj Mahal on weekend

Taj Mahal: सुहाने मौसम में करीब 20 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, ऑफलाइन टिकट ज्यादा बिकीं

Sat, 30 Jul 2022 09:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 09:49 PM IST
सार

ताजमहल पर सर्वर की समस्या दूर हो गई है। शनिवार को टिकट काउंटर से ज्यादा टिकट बिके। दिनभर में करीब 20 हजार पर्यटकों ने ताजमहल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
More than 19 tourists visited the Taj Mahal on weekend
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को सुहाने मौसम में ताजमहल पर 19945 पर्यटक दीदार करने के लिए आए। सर्वर की समस्या दूर होने के बाद ताजमहल पर ऑनलाइन कम, ऑफलाइन ज्यादा टिकटें बिक रहीं हैं। टिकट काउंटर से इनमें से 11042 पर्यटकों ने टिकट खरीदे जबकि ऑनलाइन केवल 8903 लोगों ने टिकट लिए। 

विज्ञापन


शनिवार को ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा पहली बार एक हजार तक पहुंच गया। अभी तक 500 से 700 के बीच ही विदेशी पर्यटक आ रहे थे, लेकिन विदेशी पर्यटकों की संख्या शनिवार को एक हजार के पार रही। इनमें सार्क और बिम्सटेक देशों के पर्यटक भी शामिल हैं।

विज्ञापन

वीक एंड पर गोल्फ कार्ट की रही कीम      

ताजमहल के अलावा आगरा किला पर 4068 पर्यटक, सिकंदरा में 755 और मरियम टूम पर 45 पर्यटक आए। वीक एंड पर ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ के कारण गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा की कमी महसूस हुई। बैटरी चार्जिंग की समस्या के कारण और वाहनों की कमी होने से पर्यटकों को पैदल ही ताज के गेट से शिल्पग्राम तक जाना पड़ा, जो एक किमी दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर का मकबरा में कल निशुल्क रहेगा प्रवेश

कैलाश मंदिर पर लगने वाले मेले के लिए सोमवार को अकबर का मकबरा, सिकंदरा में प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सोमवार को स्मारक में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। आठ अगस्त को भी अकबर के मकबरे में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed