फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More machines have been deployed on the second metro corridor, and construction work has been accelerated.

Agra News: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बढ़ाई गईं मशीनें, निर्माण कार्य तेज

Sat, 20 Dec 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
More machines have been deployed on the second metro corridor, and construction work has been accelerated.
मेट्रो की बैरिकेडिंग
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। वाटर वर्क्स पर बैरिकेडिंग करते हुए खुदाई के लिए मशीनें लगा दी हैं। दिसंबर तक मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पूरे हो जाएंगे और लोग 30 किमी का सफर मेट्रो ट्रेन के जरिये कर सकेंगे। इससे जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही पैसे और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दो चरणों में बन रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक का काम 60 फीसदी पूरा हो गया है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है। एमजी रोड पर पिलर बनने का कार्य पूरा होने के चलते 6 मशीनों को हाईवे से कालिंदी विहार के बची लगा दिया है।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स चौराहा पर बैरिकेडिंग करते हुए पिलर बनाने की मशीन लगा दी है। यमुना पर पुल बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। वाटर वर्क्स स्थित हाईटेंशन लाइन शिफ्ट हो चुकी है। अब मंडी समिति के पास हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य अगले महीने में शुरू हो जाएगा। पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा और दूसरे कॉरिडोर का कार्य अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। पहले चरण की मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed