{"_id":"60b682728ebc3ee48b1fa4c8","slug":"more-children-get-infected-in-the-second-wave-of-corona-epidemic-than-last-year-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: महामारी की दूसरी लहर में आठ गुना रही बच्चों में संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: महामारी की दूसरी लहर में आठ गुना रही बच्चों में संक्रमण दर
Wed, 02 Jun 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:24 AM IST
सार
ताजनगरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पहली लहर के मुकाबले लगभग आठ गुना बच्चे कोरोना संक्रमित हुए। राहत की बात रही कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बीते साल मार्च से 2021 मार्च तक 10 साल से कम उम्र के 10 हजार से अधिक बच्चों के नमूनों की जांच हुई। इसमें से 213 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी लहर में अप्रैल और मई में ही 261 बच्चों में कोरोना वायरस पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अप्रैल में 130 और मई में 131 बच्चे संक्रमित मिले।
बीते 10 दिन में तीन बच्चे संक्रमित
मई के बीते दस दिन से संक्रमण की दर में तेजी से कमी आई है। मरीजों की संख्या कम हुई है, बच्चों में संक्रमण भी घटा है। 20 से 31 मई तक महज तीन बच्चे ही संक्रमित पाए गए हैं।
जुकाम-खांसी में बच्चों से बरतें दूरी
इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दर भले ही कम हो गई हो, लेकिन लापरवाही कतई न बरतें। घर में किसी परिजन को जुकाम-खांसी, बुखार है या टीबी-सांस रोगी हैं तो वह बच्चों से दूरी बरतें। मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
इनका रखें ख्याल
- बच्चों को समूह में न खेलनें दें।
- जन्मदिन पार्टी या समारोह में न लेकर जाएं।
- हाथों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें।
- नारियल पानी और पानी खूब पिलाएं।
- खाने में फल, हरी तरकारी, दालों का उपयोग करें।
- बच्चे में संक्रमण के लक्षण नजर आने पर आइसोलेट करें।
- दिन में दो बार दूध दें, ड्राई फ्रूट खिलाएं।