फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More applications than target for Vishwakarma Shram Samman

Agra News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लिए लक्ष्य से अधिक आवेदन

Fri, 15 Mar 2024 04:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Mar 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
More applications than target for Vishwakarma Shram Samman
कासगंज। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत तय लक्ष्य से अधिक आवेदकों के पंजीकरण करना उद्योग विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दर्जी ट्रेड में लक्ष्य 350 के सापेक्ष 5600 आवेदकों ने पंजीकरण कर दिया गया। वहीं, अन्य ट्रेडों में 825 पंजीकरण हो चुके हैं। अधिक पंजीकरण होने से विभाग पात्र व्यक्तियों के चयन को लेकर परेशान है। इनके लिए पर्याप्त किट व उपकरणों का इंतजाम नहीं है। ऐसे में सभी पंजीकृत पात्रों को योजना के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान का लाभ मिलने को लेकर आशंका उत्पन्न हो गई है।केंद्र सरकार ने विभिन्न ट्रेडों के कुशल कारीगरों की सहायता के लिए उन्हें उपकरण और किट देने की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की है। जिला उद्योग विभाग को आवेदकों के पंजीकरण पंजीकरण के बाद उन्हें किट और उपकरण प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें करीब 14 ट्रेडों के लिए विभाग को सरकार की ओर से लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिसमें दर्जी की ट्रेड का लक्ष्य 350 निर्धारित था जबकि इसके पंजीकरण 5600 हो गए। अब विभाग असमंजस में है कि इन सभी को योजना का लाभ कैसे दिया जाए। अब सभी आवेदकों की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद ही पात्रता सूची में शामिल होने पर उन्हें सिलाई मशीन सहित अन्य किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह अन्य ट्रेडों में भी सरकार की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें नाई 75, लोहार 50, बढ़ई 50, राजमिस्त्री 25, टोकरी बुनकर 25 सहित अन्य ट्रेंड में लक्ष्य के सापेक्ष 825 पंजीकरण सुनिश्चित हुए। स्थिति यह है कि आवेदकों द्वारा लगातार पंजीकरण कराए जा रहे हैं जो विभाग के लिए परेशानी का कारण बन रहे है।-उद्योग विभाग के उपायुक्त चंद्रभान भास्कर का कहनाहै कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लक्ष्य से अधिक आवेदकों ने पंजीकरण करा दिए हैं। जांच कराई जा रही है। पात्रों को ही उपकरण और किट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed