{"_id":"63022b58b21da11869622b23","slug":"monkeys-took-away-dm-glasses-to-inspect-banke-bihari-temple-vrindavan-mathura-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण को पहुंचे डीएम का चश्मा छीन ले गया बंदर, अफसरों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण को पहुंचे डीएम का चश्मा छीन ले गया बंदर, अफसरों के छूटे पसीने
Sun, 21 Aug 2022 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
डीएम का चश्मा छीन ले गए बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण के लिए पहुंचे मथुरा के जिलाधिकारी का चश्मा लेकर बंदर भाग गया। कड़ी मशक्कत के बाद बंदर से जिलाधिकारी का चश्मा वापस मिल पाया। बंदर से चश्मा वापस दिलाने में प्रशासनिक अफसरों और पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए।
डीएम का चश्मा छीन ले गए बंदर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस पूरे मामले का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बंदर से चश्मा लेने के लिए जद्दोजहद करते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों को चश्मा लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
मिल ही गया चश्मा
- फोटो : अमर उजाला
ऊंचे स्थान पर बैठकर बंदर मुंह चिढ़ा रहा था। उसे खाने-पीने से लेकर अन्य चीजों का लालच दिया गया, लेकिन बंदर डीएम का चश्मा छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद आखिर में बंदर ने डीएम का चश्मा वापस लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें जन्माष्टमी पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के वक्त दर्दनाक हादसा हुआ था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर शुक्रवार देर रात मंगला आरती के समय भीड़ के दबाव के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि सात घायल श्रद्धालु घायल हो गए थे। हादसे में 50 से 60 श्रद्धालु चोटिल भी हुए थे। घटना के बाद प्रशासनिक इंतजाम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी आज वृंदावन में पहुंचे थे।
विज्ञापन
बालकनी में खड़े आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि जिले के तमाम प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारी अपने परिजनों सहित वीआईपी दर्शन करने में व्यस्त रहे। एक पुलिस अधिकारी ने अपने परिवार को वीआईपी गैलरी में दर्शन कराने के लिए कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि भीड़ हटाएं और इन्हें दर्शन कराने की व्यवस्था करें। रात दो बजे जब मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव काफी बढ़ गया था। भक्त बेहोश हो रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पहले परिवारों को सुरक्षित वहां से निकाला।