कासगंज जिले के 50 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों पर बादल फटने और भारी बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी तक कई तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी की दस्तक थी, लेकिन अब हरिद्वार और बिजनौर बैराज से मीडियम फ्लड लेवल से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आगामी दो-तीन दिन बेहद संवेदनशील हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। सिंचाई विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, पटियाली तहसीला के बरौना गांव में सिंचाई विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गंगा की धारा लगातार कटान कर रही है, जिससे बरौना गांव के अस्तित्व पर खतरा बरकरार है। हर कोई गंगा में समाती जमीन को देखकर चिंतित है।
Flood Alert: कासगंज के 50 गांवों पर बाढ़ का संकट, बरौना गांव का अस्तित्व खतरे में, गंगा में समा रही जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन