{"_id":"63380b76da2f7578ad235128","slug":"monkeys-entered-in-escort-jeep-of-dm-navneet-singh-chahal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में बंदरों ने मचाया उत्पात, वृंदावन में छीना था चश्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में बंदरों ने मचाया उत्पात, वृंदावन में छीना था चश्मा
Sat, 01 Oct 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Oct 2022 03:13 PM IST
सार
ताजनगरी में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। शुक्रवार को बंदरों ने डीएम की एस्कॉर्ट गाड़ी में उत्पात मचाया। इसकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं।
विज्ञापन
गाड़ी में बैठे बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इस बार उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में घुस गए। जीप के अंदर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बैठे बंदरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को डीएम नवनीत चहल कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उनकी एस्कॉर्ट के सिपाहियों ने गाड़ी परिसर में खड़ी कर दी। इसी बीच कुछ बंदर एस्कॉर्ट में घुस गए। बंदरों ने गाड़ी के अंदर रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया। जब सिपाहियों की नजर पड़ी तो उन्होंने बंदरों को भगाया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आए फरियादियों ने डीएम की एस्कॉर्ट में बैठे बंदरों की तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल दीं। बता दें कि डीएम नवनीत सिंह चहल जब मथुरा में तैनात थे, तब वृंदावन में निरीक्षण के दौरान बंदर उनके चश्मा उतारकर भाग गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन