फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkeys attacks two students in mathura

कान्हा की नगरी में नहीं थम रहे बंदरों के हमले, एक सप्ताह में 50 से अधिक लोग घायल

Thu, 01 Aug 2019 02:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Aug 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
monkeys attacks two students in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के झुंड गलियों से लेकर बाजारों तक घूम रहे हैं। एक हफ्ते में 50 से अधिक लोग इनके हमले से घायल हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या स्कूल जाने वाले बच्चे की है। बुधवार को भी बंदरों ने स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 
विज्ञापन


ताजपुरा छत्ता बाजार के मनोज अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को उनका बेटे उत्कर्ष (17) और बेटी अनुप्रिया (14) पर बंदरों ने हमला कर दिया। वो दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। जैसे-तैसे लोगों ने बंदरों को भगाया। उन्होंने बताया कि बंदर पहले भी उनके बेटे को घायल कर चुके हैं। इससे पहले बिहारीपुरा में बंदरों ने हमला कर प्रभा शर्मा को घायल कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी शोभा शर्मा को भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों अनिल नागर, भावना गौतम, सुनील आचार्य बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बंदर हमलावर हो रहे , वहीं प्रशासन खामोश है। लोगों के अनुसार एक हफ्ते में 50 से अधिक लोग बंदरों का शिकार बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा शहर के बिहारीपुरा, माता गली, मारू गली, तालाब गली, होली गली, छत्ता बाजार, असकुंडा, यमुना किनारे, चौबिया पाड़ा, भीकचंद गली, पीरपंच गली, शीतलाघाटी, चौक बाजार में बंदरों का झुंड रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed